Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर: जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के विरोध में बदलापुर...

बदलापुर: जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हटाए जाने के विरोध में बदलापुर में छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन

0
1000866191-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
बदलापुर, जौनपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात वैज्ञानिक एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक को कथित रूप से जबरन हटाए जाने तथा प्रदर्शनकारियों के विरोध को दिल्ली पुलिस द्वारा बाधित किए जाने के विरोध में सोमवार को बदलापुर में छात्र-युवा संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एआईडीएसओ (AIDSO), एआईडीवाईओ (AIDYO) एवं ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सब्जी मंडी से इंदिरा चौक तक जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “एनटीए को भंग करो”, “पेपर लीक पर रोक लगाओ”, “नई शिक्षा नीति 2020 रद्द करो”, “सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करो” सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में नारे लगाए। साथ ही, सोनम वांगचुक एवं अन्य अनशनकारियों के साथ संवाद शुरू करने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन में हस्तक्षेप बंद करने की भी मांग की गई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक महीने से अधिक समय से देशभर के छात्र, युवा, अभिभावक और नागरिक पेपर लीक तथा एनटीए में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत हैं। उनका कहना था कि सरकार को छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अधिकार है और असहमति की आवाजों को दबाने के बजाय उनसे बातचीत की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में रामकुमार यादव, यादवेंद्र पाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, कृष्णा सिंह, रामजी माली,दिनेशकांत मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, इंदुकुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, अपूर्व दूबे, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, नीरज गुप्ता, गार्गी पाल तथा विजय मौर्य सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया।
इस अवसर पर एआईडीएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन सहित विजयप्रकाश गुप्त, आलोक मौर्य, राजबहादुर पाल, आजाद गुप्ता , नवनीत मौर्या,देवव्रत निषाद, दीपचंद, अभिषेक, खुशबू मौर्य, अंशिका, अर्चना, बबलू, रोशनी, शनि मौर्य, अंकित मौर्य, हरिकेश कनौजिया, रजनीश, राकेश मौर्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-युवा और नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleत्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय के अंदर मृत पाए गए
Next articleCJP संसद मार्च: दिल्ली में हंगामा, पुलिस ने की लाठीचार्ज और आंसू गैस की फायरिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here