Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : स्कूल के बगल चल रहे कथित देह व्यापार पर छापा,...

जौनपुर : स्कूल के बगल चल रहे कथित देह व्यापार पर छापा, मचा हड़कंप

0
1000866614-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़

*जौनपुर*! पुलिस ने सोमवार को लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कटघरा स्थित अंजु गिल एकेडमी स्कूल के समीप कथित रूप से संचालित सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लाइनबाजार और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर संयुक्त टीम ने छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कथित अवैध गतिविधि पिछले करीब छह माह से संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यदि जांच में देह व्यापार या अन्य अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने और स्थिति सामान्य करने का आग्रह किया
Next articleमुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की; बाराबंकी में बड़े पैमाने पर विकास योजना का अनावरण किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here