🔊 खबर सुनें
लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। लखीमपुर खीरी में हैदराबाद थाना अंतर्गत ग्राम झाऊपुर में गन्ने के खेत में शनिवार सुबह एक नर कंकाल मिला है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार शव की पहचान कपड़ों के आधार पर अनिल कुमार उम्र 35 वर्ष ग्राम तुलोसगंज थाना हैदराबाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिल गुरुवार से ही घर से गायब थे काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चल रहा था। कंकाल कि सूचना मिलने पर परिजन कपड़े के आधार पर शव की पहचान किये। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर वास्तविक कारणो का पता लगा रही है।






