बिहार के भागलपुर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भतीजों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

बिहार के भागलपुर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भतीजों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। नवगछिया जिले के परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में हुई गोलीबारी में पहले भतीजे की मौत हो गई। वहीं दूसरा भतीजा घायल है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज भागलपुर अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी डॉ. एनके यादव के नर्सिंग होम पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है। हिंसक घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगतपुर निवासी जगजीत यादव और विकल यादव के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर एक भाई ने दूसरे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद घायल भाई ने बंदूक छीनकर दूसरे भाई पर गोली चला दी।
दोनों घायल भाइयों को तत्काल भागलपुर अस्पताल लाया गया जहां विकल यादव को मृत घोषित कर दिया गया तथा जयजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। परवत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर गोली चला दी, जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई का इलाज चल रहा है। दोनों भाइयों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में उसे बचाने आई उसकी मां के भी हाथ में गोली लग गई। मां का इलाज भी डॉ. एके यादव के यहां चल रहा है।
The post बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भतीजों के बीच झड़प में एक की मौत, दूसरा घायल.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






