Home आवाज़ न्यूज़ बिजली विभाग के चार अधिकारियों पर शिकायत दर्ज:जौनपुर में स्थाई लोक अदालत...

बिजली विभाग के चार अधिकारियों पर शिकायत दर्ज:जौनपुर में स्थाई लोक अदालत ने नोटिस जारी किया

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर में बिजली विभाग की कथित अनियमितता के मामले में एक उपभोक्ता ने स्थाई लोक अदालत में परिवाद दायर किया है। अदालत ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित चार अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी। यह परिवाद जगदीशपुर, बरसठी निवासी चंद्र प्रकाश दुबे ने अधिवक्ता सीपी दुबे के माध्यम से दायर किया है। दुबे ने बताया कि उन्होंने 2011 में एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लिया था और नियमित रूप से बिलों का भुगतान कर रहे थे।
परिवादी के अनुसार, उनकी रिश्तेदार विद्योत्मा देवी ने उनके पड़ोस में एक मकान बनवाया था। 4 अगस्त 2017 को विद्योत्मा देवी ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया, जिसे स्वीकृति मिल गई। आरोप है कि केबल छोटा होने के कारण, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चंद्र प्रकाश दुबे का केबल काटकर विद्योत्मा देवी के घर के कनेक्शन से जोड़ दिया और मीटर लगा दिया। विभाग ने तब आश्वासन दिया था कि दोनों कनेक्शन अलग-अलग रहेंगे।
हालांकि, 23 अगस्त 2024 को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अचानक चेकिंग की। इस दौरान अधिकारियों ने कथित तौर पर चंद्र प्रकाश दुबे पर ही अनियमितता का आरोप लगाना शुरू कर दिया।
इसके बाद, परिवादी ने अदालत से मांग की है कि विद्युत विभाग को विद्योत्मा देवी का केबल हटाने का निर्देश दिया जाए। साथ ही, उन्हें हुई शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति के लिए विभाग से मुआवजा दिलाया जाए। स्थाई लोक अदालत ने इस मामले में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, अवर अभियंता बरसठी, लाइनमैन सीताराम और विद्योत्मा देवी को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की
Next articleजौनपुर में बड़ी कार्रवाई: BSA समीर के औचक निरीक्षण में लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन रोका, बेहतर काम करने वाले स्कूल सराहे गए! 🚨

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here