Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर में दो ट्रकों में भिड़न्त, खलासी की मौत,*

ब्रेकिंग न्यूज़: बदलापुर में दो ट्रकों में भिड़न्त, खलासी की मौत,*

0
FB_IMG_1782921016477-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली (आवाज न्यूज)
*जौनपुर।* बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में स्थित ज्ञानी ढाबा के पास आम लाद कर आ रही ट्रक सिमेंट लदी खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में खलासी की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार की रात्री लगभग 11 बजे की है,
बताते है कि आम लाद कर वाराणसी जा रही ट्रक तेज गति से थी कि आचानक सामने से एक ट्रक आती हुई दिखाई दी। ट्रक सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए वाराणसी जा रहे ट्रक चालक ने अपनी वाहन को बायें तरफ लेकर गया जिससे सड़क किनारे खड़ी सिमेंट लदी ट्रक में जा टकराया। इस दुर्घटना में खलासी 18 वर्षीय सचिन कुमार पासवान पुत्र राजा पासवान निवासी धर्मागतपुर थाना सूरजपुर जिला रोहतास बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने खलासी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleतहसील गेट के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग कुछ मिनटों में जलकर हुई खाक
Next articleजौनपुर: साइबर ठगी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, नकदी सहित फर्जी आधार कार्ड बरामद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here