Home आवाज़ न्यूज़ राम मंदिर दान गबन मामले में दो और गिरफ्तार, SIT जांच जारी

राम मंदिर दान गबन मामले में दो और गिरफ्तार, SIT जांच जारी

0
🔊 खबर सुनें

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित गबन के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी) और रामशंकर मिश्रा के रूप में हुई है।

सुभाष चंद्र श्रीवास्तव मंदिर की नकदी गिनती प्रक्रिया की निगरानी करते थे। कोर्ट से 14 घंटे की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद बुधवार को दोनों को अयोध्या जेल से हिरासत में लिया गया। पुलिस दोनों से विस्तार से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले पुलिस अवनीश शुक्ला, अनूप मिश्रा, लवकुश मिश्रा और कन्हैया पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने विपक्ष पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में मामला
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने UP-SIT को जांच की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

The post राम मंदिर दान गबन मामले में दो और गिरफ्तार, SIT जांच जारी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article15 जुलाई से लॉन्च हो रही है नई IRCTC वेबसाइट, टिकट बुकिंग अब होगी आसान और तेज
Next articleयूपी एसआई भर्ती-2025 का अंतिम परिणाम जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।