Home आवाज़ न्यूज़ डिडौली में नशे में सिपाही ने कार से दो युवकों को कुचला,...

डिडौली में नशे में सिपाही ने कार से दो युवकों को कुचला, बिना टायर के भागता रहा गाड़ी

0
🔊 खबर सुनें

जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया कस्बे में सोमवार रात करीब 11 बजे एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगा है। नशे की हालत में कार चलाते हुए संजीव तोमर ने दो युवकों को कुचल दिया।

आरोपी सिपाही संजीव तोमर ने अपनी कार से अमित कुमार और रविंद्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों ही डिडौली गांव के निवासी हैं।

हादसे के बाद सिपाही नहीं रुका और तेज रफ्तार से भागने लगा। इस दौरान उसकी कार का एक टायर निकल गया, फिर भी वह बिना टायर के हाईवे पर कार दौड़ाता रहा। उसने कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गुस्साए लोगों ने उसका पीछा किया और जोया टोल प्लाजा के पास कार रोककर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से छुड़ाकर सिपाही को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डिडौली थाना प्रभारी जितेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपी संजीव तोमर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच चल रही है और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

The post डिडौली में नशे में सिपाही ने कार से दो युवकों को कुचला, बिना टायर के भागता रहा गाड़ी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहोर्मुज में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब किया
Next articleचारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ी राहत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।