बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गवां गांव में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है।
18 वर्षीय जान मोहम्मद का गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव आधा मिट्टी के ढेर में दबा हुआ मिला।
युवक दिल्ली में वेल्डर का काम करता था और दो दिन पहले ही घर आया था। शनिवार सुबह वह पिता का टेंपो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहे गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने तलाश के दौरान रविवार शाम नहर किनारे उसका शव बरामद किया। टेंपो घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर जंगल में खड़ा मिला।
SSP दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद कुछ अहम सुराग मिले हैं।
पुलिस ने SWAT और सर्विलांस समेत चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
The post खुर्जा देहात में 18 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या, शव नहर किनारे मिट्टी में दबा मिला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.








