मेदिनीनगर, पलामू। पलामू समाहरणालय सभागार में PALASH-JSLPS की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यमिता, बैंक लिंकेज, स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं अन्य आजीविका गतिविधियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा स्वयं सहायता समूह की दीदियों की आय बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत दिवंगत लाभुकों के चार आश्रितों को ₹2-2 लाख के बीमा दावा चेक प्रदान किए गए। इसके साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में जिला प्रशासन ने कहा कि पलामू में आजीविका सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें: पलामू में बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण को लेकर समन्वय बैठक आयोजित






