Home आवाज़ न्यूज़ बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच, CM धामी...

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच, CM धामी के निर्देश पर बनी 3 सदस्यीय समिति

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड सरकार ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

समिति में एनएचएम उत्तराखंड के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप तिवारी और वित्त निदेशक जगत सिंह चौहान शामिल हैं। समिति को जांच के दौरान सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों की मदद लेने का अधिकार दिया गया है। यह समिति अनियमितताओं की जांच के साथ-साथ दान प्रबंधन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के सुझाव भी देगी।

इस मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने चेयरमैन कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है और एफआईआर भी दर्ज कराई है।

बद्रीनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु हर साल चढ़ावा चढ़ाते हैं। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों द्वारा दान की राशि को बॉक्स में जमा होने से पहले ही हड़प लिया जा रहा था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, दान रजिस्टर और वित्तीय रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

The post बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच, CM धामी के निर्देश पर बनी 3 सदस्यीय समिति appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: 20 दिन बाद समाप्त हुआ आज़ाद बिंद हत्याकांड को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, सौम्या बिंद ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
Next articleCM धामी ने दिए 495 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी, 2027 कुंभ मेला तैयारियों को मिला बड़ा boost
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।