Home आवाज़ न्यूज़ CM धामी ने दिए 495 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी, 2027...

CM धामी ने दिए 495 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी, 2027 कुंभ मेला तैयारियों को मिला बड़ा boost

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 2027 कुंभ मेला की तैयारियों, राज्य के विभिन्न जिलों में सड़कों के निर्माण-पूर्निर्माण, सौंदर्यीकरण, शहरी स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 495 करोड़ रुपये के वित्तीय एवं प्रशासनिक अनुमोदन दे दिए हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पांचवें और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और स्वायत्त निकायों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: दिव्य और भव्य हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: सीएम धामी ने जारी किया आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कों के नाम बदलने को भी स्वीकृति दी गई है। बिडोरा छेवी पटशाही गेट-धूमखेड़ा रोड का नाम साहिबजादा फतेह सिंह रोड और सौनी-दौड़ाखल-टिपोला मोटर रोड का नाम स्वर्गीय राज्य आंदोलनकारी पूरन सिंह डांगवाल के नाम पर रखा जाएगा।

इससे पहले रविवार को चंपावत में मुख्यमंत्री ने 65 करोड़ रुपये से अधिक की दो बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

The post CM धामी ने दिए 495 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी, 2027 कुंभ मेला तैयारियों को मिला बड़ा boost appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच, CM धामी के निर्देश पर बनी 3 सदस्यीय समिति
Next articleमथुरा में ढाई घंटे की बारिश ने मचाई तबाही, शहर दो हिस्सों में बंटा, सड़कें बनीं तालाब
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।