Home आवाज़ न्यूज़ PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’

PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’

0
🔊 खबर सुनें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’ से नवाजा गया है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने इंडोनेशिया की एकता, निरंतरता और समृद्धि में असाधारण योगदान दिया हो।

पीएम मोदी इंडोनेशिया की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में सोमवार को पहुंचे। राष्ट्रपति प्रबोवो ने उन्हें विशेष सम्मान के साथ जकार्ता में स्वागत किया। उनके विमान को इंडोनेशियाई वायुसेना के F-16 और Su-30 लड़ाकू विमानों ने एस्कॉर्ट किया।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सबंग पोर्ट के संयुक्त विकास, ब्रह्मोस मिसाइलों की अतिरिक्त खरीद, एस्ट्रा मिसाइल और ईवीएम जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है।

The post PM मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग अदिपुर्णा’ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअम्बेडकरनगर: अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, एक युवती बचाई
Next articleमसूरी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई: 77 आवास सील, 3 को दिया गया समय
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।