Home आवाज़ न्यूज़ राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री धामी का तीखा हमला- ‘युवराज पंतनगर आए और...

राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री धामी का तीखा हमला- ‘युवराज पंतनगर आए और वापस लौट गए’

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। धामी ने कहा कि कांग्रेस के ‘युवराज’ पंतनगर पहुंचे और वापस लौट गए। यदि वे अल्मोड़ा नहीं जा सकते थे तो देहरादून का कार्यक्रम क्यों रद्द कर दिया। इससे साफ है कि कांग्रेस का उत्तराखंड से कोई असली लगाव नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कि जैसे रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कारण पर्यटन सीजन आता है, वैसे ही कांग्रेस के लिए सिर्फ चुनाव के समय ‘चुनाव पर्यटन’ का मौसम आता है। चुनाव के समय उन्हें उत्तराखंड की जनता की समस्याएं याद आती हैं।

धामी ने बताया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। प्रधानमंत्री 28 बार राज्य का दौरा कर चुके हैं और भविष्य के कार्यक्रमों की भी तैयारी चल रही है।

विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। चुनाव आयोग की तैयारियों के अनुसार ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

The post राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री धामी का तीखा हमला- ‘युवराज पंतनगर आए और वापस लौट गए’ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुलिस पेंशनर्स की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण: जौनपुर में हुई महत्वपूर्ण बैठक!
Next articleसाइकिल को कबाड़ में भेज देंगे- UP में BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का सपा पर सबसे तीखा हमला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।