पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार
…………………………..
लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़। लखीमपुर खीरी में शादी से एक सप्ताह पूर्व बिटिया की शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत हो गयी। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि एक व्यक्ति अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रहा था इसी बीच बरवर-जहानी खेड़ा मार्ग पर तेज गति से आ रही वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए जैसे ही पुलिस को सूचना हुई मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, सघन इलाज के बीच एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जिसकी बेटी की शादी 11 जुलाई को थी। पिता के मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बेटी की शादी से एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में पिता की मौत
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ


















