Home आवाज़ न्यूज़ मेदिनीनगर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन, 166 युवाओं को मिला...

मेदिनीनगर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन, 166 युवाओं को मिला जॉब ऑफर लेटर

0
🔊 खबर सुनें

मेदिनीनगर: मेदिनीनगर के टाउन हॉल में गुरुवार को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
जिले के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता और कौशल का बेहतर उपयोग कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।
रोजगार मेले में 25 कंपनियों ने भाग लिया। कुल 411 अभ्यर्थियों का शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 166 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। विभिन्न पदों पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक के वेतन के अवसर उपलब्ध कराए गए।
इस रोजगार मेले में 1200 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान विभागीय अधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रयासों से जौनपुर के लीलावती अस्पताल का कायाकल्प: यूपी में हासिल किया तीसरा स्थान! ✨
Next articleसफलता की दौड़ में स्वयं को भूले प्रतियोगी छात्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here