✍️ Nagendramali Mali
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जौनपुर पुलिस ने “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत अवैध असलहों के प्रदर्शन एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 9214169135 जारी किया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील, फोटो या वीडियो पोस्ट करता है, गैंग बनाकर भय का माहौल पैदा करता है या किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधियों में शामिल है, तो उसकी फोटो, वीडियो, स्क्रीनशॉट या पोस्ट का URL उक्त नंबर पर भेजकर सूचना दें।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़ | जौनपुर पुलिस की बड़ी पहल ऑपरेशन वज्रपात के तहत अवैध हथियारों के प्रदर्शन पर कसेगी नकेल
🔊 खबर सुनें









