गाजियाबाद पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ये गिरोह लग्जरी BMW कार का इस्तेमाल कर मोबाइल टावरों के महंगे उपकरण चुराता था।
SWAT टीम, क्राइम ब्रांच और ट्रोनिका सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों — अदनान उर्फ अज्जू, आमिर और सौरभ — को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
गिरोह कैसे काम करता था?
पूछताछ में पता चला कि आमिर पहले स्क्रैप का काम करता था, लेकिन जेल में मुलाकात के बाद वह बड़े स्तर पर चोरी में शामिल हो गया। अदनान फरीदाबाद में दुकान चलाता था, जबकि सौरभ नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। तीनों ने मिलकर देशभर में चोरी का जाल फैला रखा था।
देशभर में फैला नेटवर्क
गिरोह ने पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल तक अपनी गतिविधियां फैला रखी थीं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चुराए गए उपकरण हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों में तो नहीं भेजे जा रहे थे।
बरामदगी
पुलिस ने 20 RRU (रिमोट रेडियो यूनिट), 7 BBU (बेस बैंड यूनिट) और एक रेडियो रिसीवर यूनिट चेकिंग मशीन बरामद की है। BBU की कीमत 5 से 10 लाख रुपये तक होती है।
The post गाजियाबाद: लग्जरी BMW से चोरी करते पकड़े गए शातिर चोर, करोड़ों के मोबाइल टावर उपकरण बरामद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.










