पूजा यादव आवाज न्यूज़
…………………………..
लखीमपुर खीरी (विशेष संवाददाता)। जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी महोदय ने स्वास्थ्य विभाग की जानकारियां जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ डॉक्टर से प्राप्त की और उनको निर्देशित किया कि शासन द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं जैसे जननी पोषण योजना आयुष्मान कार्ड जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य लाभकारी योजना को उचित प्रकार से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदय ने बताया की सभी डॉक्टर समय पर स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ उचित व्यवहार करें। गर्भवती महिलाओं के प्रसव का प्रतिदिन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करें और उनको मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध करायें।
डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
🔊 खबर सुनें








