🔊 खबर सुनें
✍️नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। शाहगंज–जौनपुर मुख्य मार्ग पर बादशाही पेट्रोल पंप के पास रविवार को कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप वाहन भी पलट गया।
हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर यातायात को सामान्य कराया।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।






