🔊 खबर सुनें
पूजा यादव आवाज न्यूज़
…………………………..
कैथी वाराणसी(विशेष संवाददाता)। पूर्वांचल का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान कृष्ण सुदामा संस्थान कैथी वाराणसी में विभिन्न सामान्य एवं रोजगारपरक स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। यह शिक्षण संस्थान अपने उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षक एवं सुव्यवस्थित प्रयोगशालाओं, खेल गतिविधियों एवं वातानुकुलित पुस्तकालय के लिए जाना जाता है, शांत सुरम्य वातावरण में शिक्षण कार्य यहां के छात्रों का मन मोह लेता है। यहां सामान्य शिक्षा बीए बीएससी बीकॉम एमए एमएससी एवं रोजगारपरक शिक्षा बीसीए बीबीए डी फार्मा बीफार्मा एएनएम जीएनएम तथा चिकित्सा शास्त्र में बीएएमएस तक की पढ़ाई होती है।





