🔊 खबर सुनें
पूजा यादव आवाज न्यूज़
…………………………..
लखनऊ (विशेष संवाददाता)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 में सेवारत शिक्षकों को बैठने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव ने शिक्षा निदेशक बेसिक को परीक्षा तिथि में 1 दिन का विशेषअवकाश जारी करने का आदेश दिया है। शासन के इस आदेश से शिक्षकों को तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने में काफी सहूलियत महसूस हो रहा है,लगभग 1 लाख 80 हजार शिक्षक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। शासन के इस निर्णय को प्रदेश के समस्त शिक्षकों ने स्वागत किया है।






