🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
पूजा यादव आवाज
….….…………….
मितौली -लखीमपुर खीरी (विशेष संवाददाता)। मितौली थाना क्षेत्र के निवासी विकास को 29 जून को दबंगों ने रास्ते में घेर कर जमकर पिटाई की विकास का सहयोगी सचिन इस बीच जब बीच बचाव करने लगा तो उसको भी दबंगों ने दौड़ाया जिससे वह भाग कर अपनी जान बचाई, इस बीच किसी तरह से बच कर विकास थाने पहुंचा और दबंगॊ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। इधर पुलिस के आने से पूर्व अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। खबर लिखने तक अभी कोई भी अपराधी पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है।










