Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर के जोगियापुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान...

जौनपुर के जोगियापुर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* नगर के अतिव्यस्त कचहरी रोड स्थित जोगियापुर मोहल्ले में शनिवार को एक फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास की दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।
आग लगने के कारण शोरूम में रखा लाखों रुपये मूल्य का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किया
Next articleदेश में दूसरा सबसे गर्म स्थान होने के बावजूद भी लखीमपुर खीरी में नहीं बदल रहा स्कूलों का टाइमिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here