Home आवाज़ न्यूज़ 27 जून को यूपी में मानसून की एंट्री, 25 जून से कई...

27 जून को यूपी में मानसून की एंट्री, 25 जून से कई इलाकों में बारिश; 9 जिलों में लू का येलो अलर्ट

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। IMD के अनुसार, 27 जून को प्रदेश में मानसून की औपचारिक एंट्री होने की प्रबल संभावना है।

25 जून को मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 जून को गाजियाबाद, नोएडा समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया और मऊ समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

लू का अलर्ट
विभाग ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ समेत 9 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 से 27 जून तक लू का असर बना रहेगा।

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बांदा में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

The post 27 जून को यूपी में मानसून की एंट्री, 25 जून से कई इलाकों में बारिश; 9 जिलों में लू का येलो अलर्ट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अजीत सिंह ने जिले के सभी स्कूल संचालकों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी द
Next articleमुजफ्फरनगर: दोना फैक्ट्री में बंधुआ मजदूरी का खौफनाक मामला, 12 मजदूर बंधनमुक्त; पिटबुल कुत्तों से कराई जाती थी निगरानी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।