Home आवाज़ न्यूज़ पलामू में बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

पलामू में बाल संरक्षण एवं किशोर सशक्तिकरण को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

0
🔊 खबर सुनें

मेदिनीनगर, पलामू। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में यूनिसेफ इंडिया, यूनिसेफ झारखंड, पीसीआई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाल संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों एवं किशोरों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और विकासोन्मुख वातावरण सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के बीच समन्वित प्रयासों को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने, किशोर स्वास्थ्य, शिक्षा तथा बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि जिले के प्रत्येक बच्चे और किशोर के बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को बाल संरक्षण एवं किशोर विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी संचालन और जमीनी स्तर पर उनके बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बाल अधिकारों की सुरक्षा, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए संयुक्त प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर न्यूज़:चक्रवाती तूफान में पेड़ गिरने से युवती की मौत
Next articleपूर्वांचल विश्वविद्यालय सत्र 2026 -27 की प्रवेश परीक्षाएं 29-30 जून को होगी संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here