Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, बदलापुर की लाइब्रेरी और...

लखनऊ हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, बदलापुर की लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों की हुई सघन जांच

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़
बदलापुर: लखनऊ में हुई घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को नायब तहसीलदार ब्रजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भलुवाही, सरोखनपुर और बरौली क्षेत्र में संचालित लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विजन लाइब्रेरी, बुक वर्ल्ड लाइब्रेरी, कृष्ण लाइब्रेरी, दैनिक लाइब्रेरी, श्री जी लाइब्रेरी, ग्रो अप डिजिटल लाइब्रेरी, ग्रैविटी डिजिटल लाइब्रेरी, कृष्णा डिजिटल लाइब्रेरी तथा कृष्णा कोचिंग संस्थान की जांच की गई। टीम में लेखपाल संदीप राव एवं लालचंद्र गौतम के साथ पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जांच के दौरान संस्थानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, भवन की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत फिटिंग और अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा जहां कहीं भी कमियां हों उन्हें तत्काल दूर किया जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर के फत्तूपुर में रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से रूपचंद्रपुर गांव निवासी नंदलाल गौतम 75वर्ष वृद्ध की हुई मौत पुलिस कार्रवाई में जुटी
Next articleआजमगढ़: SSC-GD भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर अभ्यर्थियों से करता था वसूली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here