नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमिलिया गांव निवासी राम रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह गुरुवार को अपनी मशीन पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के रोहन यादव और रोशन यादव पुत्र संजय यादव पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचाए। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में राम रतन सिंह के सिर में चोट आई है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।







