Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur news खुटहन थाना क्षेत्र के चकमार्ग विवाद में टावर पर चढ़े...

Jaunpur news खुटहन थाना क्षेत्र के चकमार्ग विवाद में टावर पर चढ़े किसान के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन, जौनपुर। शेखअशरफपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले किसान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को गांव निवासी सतीश यादव मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे और काफी देर तक नीचे उतरने से इनकार करते रहे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरे थे। घटना के दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन और फायर विभाग की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं।

इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर खुटहन थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का आरोप है कि घटना के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई तथा आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी दी गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए खुटहन पुलिस ने सतीश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन पिलकिछा उपकेंद्र से शनिवार को 14 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Next articleJaunpur News : किशोर का शव मिलने पर गांव में मचा हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।