Home आवाज़ न्यूज़ IIT दिल्ली ने QS World University Rankings 2027 में हासिल की 118वीं...

IIT दिल्ली ने QS World University Rankings 2027 में हासिल की 118वीं रैंक, बना देश का टॉप संस्थान

0
🔊 खबर सुनें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत का गौरव बढ़ाया है। QS World University Rankings 2027 में IIT दिल्ली ने 118वीं वैश्विक रैंक हासिल की है। यह किसी भारतीय संस्थान द्वारा अब तक की सबसे बेहतर रैंकिंग है।

IIT दिल्ली पिछले साल की 123वीं रैंक से पांच स्थान ऊपर चढ़ा है। वर्ष 2024 में संस्थान 197वें स्थान पर था। इस लगातार सुधार ने IIT दिल्ली को देश का सर्वोच्च रैंक वाला संस्थान बना दिया है।

अन्य भारतीय संस्थानों का प्रदर्शन:

  • IIT Bombay – 134वां स्थान
  • IIT Madras – 170वां स्थान
  • IIT Kharagpur – 205वां स्थान
  • IIT Kanpur – 221वां स्थान

इस वर्ष QS रैंकिंग में भारत की कुल 52 यूनिवर्सिटीज शामिल हुई हैं, जिससे भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व वाला उच्च शिक्षा तंत्र बन गया है। 18 भारतीय संस्थानों ने अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।

The post IIT दिल्ली ने QS World University Rankings 2027 में हासिल की 118वीं रैंक, बना देश का टॉप संस्थान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleइनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से 60 दिन की राहत, एफआईआर रद्द करने से इनकार
Next articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।