Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : DM जौनपुर की पत्नी दिव्या बनीं डीएफओ

Jaunpur News : DM जौनपुर की पत्नी दिव्या बनीं डीएफओ

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के तबादले के बाद 2013 बैच की आईएफएस अधिकारी दिव्या ने जौनपुर की नई प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह कानपुर में तैनात थीं।

दिव्या वर्तमान में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की पत्नी हैं। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में वन विभाग की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है। इससे जौनपुर में प्रशासन और वन विभाग की कमान एक आईएफएस–आईएएस अधिकारी दंपती के हाथों में आ गई है।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित से जुड़े निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। वहीं नई डीएफओ दिव्या वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरित अभियानों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रही हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में जिले में पौधरोपण, वन संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण तथा पर्यावरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद वन विभाग की योजनाओं को लेकर जिले में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपाकिस्तान में गुरुद्वारे के अंदर सिख देखभालकर्ता दंपति की गोली मारकर हत्या
Next articleJaunpur News तेजीबाजार पुलिस ने मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here