Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर हमले का आरोप,...

Jaunpur News : पुरानी रंजिश में घर पर चढ़कर हमले का आरोप, 25 नामजद समेत 20 अज्ञात पर प्राथमिकी

0
🔊 खबर सुनें

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के महुआरी (पुरवा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के घर पर चढ़कर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 25 नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

महुआरी (पुरवा) निवासी संतलाल यादव की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रमापति, सत्यम, शाहिल, शिवम, संजय, राजन, विपिन, अजय गौतम, नीरज, पिंटू, सुनील, प्रकाश, बृजेश, विवेक, शिवा, अतुल समेत अन्य लोग एक पिकअप वाहन और चार-पांच मोटरसाइकिलों से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग हथियारों से लैस थे और घर पर चढ़कर हमला करने लगे। इस दौरान घर में तोड़फोड़ की गई तथा महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपितों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही आरोपित वहां से चले गए।

पुलिस ने 25 नामजद तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके से एक पिकअप वाहन तथा कुछ मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJAUNPUR NEWS : किस थाने की पुलिस की लापरवाही के कारण 6 दिनों से सड़ रही अज्ञात की लाश
Next article*जौनपुर: पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की बड़ी करवाई में नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को हटाकर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here