Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का...

Jaunpur News दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप

0
🔊 खबर सुनें

 

खुटहन। क्षेत्र की निवासी सुषमा, पुत्री सुभाष यादव, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार सुषमा की शादी सुरेश यादव निवासी ग्राम नरौली, थाना सरायख्वाजा के साथ हुई थी। मायके पक्ष का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने सुषमा की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News 2022 में नहीं खुला था खाता, अब 2027 के लिए तीन सीटों की दावेदारी; जौनपुर में कांग्रेस की मांग पर उठ रहे सवाल
Next articleग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा, 25 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय जौनपुर, 16 जून 2026।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।