Home आवाज़ न्यूज़ मसूरी होमस्टे में नवविवाहित आईटी इंजीनियर की संदिग्ध मौत

मसूरी होमस्टे में नवविवाहित आईटी इंजीनियर की संदिग्ध मौत

0
🔊 खबर सुनें

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरुग्राम की 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री की होमस्टे के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

राधा अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ मसूरी घूमने आई थीं। दोनों की शादी मात्र आठ महीने पहले हुई थी। पति पुणे में आईटी कंपनी में काम करते हैं। पति के अनुसार, सुबह उठने पर वह बेसुध अवस्था में मिलीं। कमरे में नाक से खून बह रहा था, शरीर से यूरिन निकला हुआ था, बिस्तर पर खून के धब्बे थे और शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

The post मसूरी होमस्टे में नवविवाहित आईटी इंजीनियर की संदिग्ध मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कफ सिरप: केंद्र सरकार का सख्त फैसला
Next articleचंदौसी में सनसनीखेज हत्या: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कैंटीन संचालक की हत्या
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।