Home आवाज़ न्यूज़ चंदौसी में सनसनीखेज हत्या: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर...

चंदौसी में सनसनीखेज हत्या: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कैंटीन संचालक की हत्या

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं रोड पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भारत पेट्रोल पंप के सामने कैंटीन संचालक राजेश प्रजापति (35) की सरेराह लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

राजेश शाम साढ़े पांच बजे अपनी कैंटीन से बाइक लेकर निकले थे। बदायूं रोड पर आईटीआई के आगे पेट्रोल पंप के समीप तीन ट्रकों की आड़ में छिपे हमलावर ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। रॉड से जोरदार वार लगते ही राजेश लहूलुहान होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी फूलवती, मां प्रेमवती और तीन मासूम बच्चे (9 वर्षीय बेटी माही, 7 वर्षीय बेटा चिराग एवं 3 वर्षीय शौर्य) को छोड़ गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

The post चंदौसी में सनसनीखेज हत्या: लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कैंटीन संचालक की हत्या appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमसूरी होमस्टे में नवविवाहित आईटी इंजीनियर की संदिग्ध मौत
Next articleDRDO की बड़ी सफलता: 1000 किमी रेंज वाली LRLACM क्रूज मिसाइल का पहला सफल परीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।