Home आवाज़ न्यूज़ अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कफ सिरप: केंद्र सरकार का सख्त फैसला

अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कफ सिरप: केंद्र सरकार का सख्त फैसला

0
🔊 खबर सुनें

केंद्र सरकार ने कफ सिरप समेत सभी सिरप की बिक्री पर बड़ी सख्ती कर दी है। अब इन दवाओं को खरीदने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन अनिवार्य कर दिया गया है।

ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए शेड्यूल K से “Syrups” शब्द हटा दिया गया है। इस बदलाव से सिरप अब ओवर-द-काउंटर (बिना प्रिस्क्रिप्शन) उपलब्ध नहीं रहेंगे।

क्यों लिया गया यह कदम?
यह फैसला मध्य प्रदेश और राजस्थान में दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामलों के बाद लिया गया है। सरकार का मकसद दवाओं की सुरक्षा, गुणवत्ता और नियमन को और मजबूत करना है।

असर

  • फार्मेसियों से सिरप खरीदने के लिए अब रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना जरूरी होगा।
  • 9 जून 2026 की अधिसूचना के अनुसार यह नियम तुरंत लागू हो गया है।

सरकार ने दिसंबर 2025 में जारी ड्राफ्ट नियमों पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद यह संशोधन किया है।

The post अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कफ सिरप: केंद्र सरकार का सख्त फैसला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबदलापुर:मार्केटिंग कंपनी पर धोखाधड़ी, मारपीट का आरोपः बदलापुर पुलिस ने 15 अज्ञात सहित एक नामजद पर केस दर्ज किया
Next articleमसूरी होमस्टे में नवविवाहित आईटी इंजीनियर की संदिग्ध मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।