Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : कुल्हनामऊ में सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत

Jaunpur News : कुल्हनामऊ में सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत

0
🔊 खबर सुनें

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ ओवरब्रिज के पास रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में करीब 31 वर्षीय ट्रेलर चालक की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हाइवे पर सुबह करीब 5 बजे ट्रेलर चालक संतोष यादव निवासी बयापुर थाना साहबगंज जनपद चंदौली सुल्तानपुर जनपद से वाराणसी जा रहें थें उसी दौरान सामने से जा रहा ट्रक चालक ने किसी कारणवश जोरदार ब्रेक लगा दिया। ट्रेलर चालक संतोष पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस जब तक चालक को बाहर निकालती उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए घटना की सूचना परिजनों को देते हुए शव मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कंप
Next articleJaunpur News : बसपा की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, कई नेताओं ने थामा हाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here