Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : शादी का दबाव बनाकर युवती को धमकाने पर केस...

Jaunpur News : शादी का दबाव बनाकर युवती को धमकाने पर केस दर्ज

0
🔊 खबर सुनें

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सहाबपुर गांव की एक युवती को शादी का दबाव बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज की है।

युवती की तहरीर के अनुसार दो वर्ष पूर्व पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उसकी मुलाकात प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र निवासी रवि यादव से हुई थी। आरोप है कि बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने उसके फोटो और सोशल मीडिया गतिविधियों के स्क्रीनशॉट एकत्र कर लिए। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर वह फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज करता है तथा उसके रिश्तेदारों को भी फोन कर धमकाता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 352 और 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news युवक को दबंगों ने लोहे की चैन लोहे के रॉड से पीटा, पुलिस ने नहीं दर्ज किया एफआईआर
Next articleAawaz news ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here