Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भूमि विवाद में ह*त्या के मामले में तीन महिलाओं समेत...

Jaunpur News भूमि विवाद में ह*त्या के मामले में तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू (48 वर्ष) का पड़ोसी दानबहादुर शर्मा, तेजबहादुर शर्मा तथा अन्य लोगों से जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि हमले में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अजय सिंह के घायल होने की सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार एवं पड़ोसी गांव निवासी अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान अजय कुमार सिंह की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी तेजबहादुर शर्मा पुत्र मिठाईलाल, शशिकला पत्नी तेजबहादुर शर्मा, सुनीता शर्मा पत्नी राजेश शर्मा तथा रमीला पत्नी दानबहादुर, सभी निवासी ग्राम कौली, थाना बक्शा को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 309/2026 में धारा 191(2), 103(1), 109(1) एवं 115(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleनिर्वहन परंपरा का
Next articleराजनीति और शिक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here