Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : टोल प्लाज़ा का बूम खराब होने से आवागमन हुआ...

Jaunpur News : टोल प्लाज़ा का बूम खराब होने से आवागमन हुआ प्रभावित

0
🔊 खबर सुनें

Nagendra Mali
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा पर शुक्रवार को बूम खराब होने के कारण थोड़ी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। कुछ देर तक यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जाने वाली टोलप्लाज़ा की एक लेन का बूम अचानक जाम हो गया।उसके बाद उस लेन को ड्रम लगाकर बन्द कर दिया गया।उस लाइन में आने वाली वाहनों की कतार काफी दूर तक लग गयी।उस लाइन को सुचारू रूप से संचालित होने में आधे घण्टे का समय लग गया।इसके कारण वाहनों में बैठे लोगों को गर्मी के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ी।टोलप्लाज़ा के प्रबंधक पंकज सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों से बूम के संचालन में दिक्कत आ गई थी।थोड़ी देर में ही उसे ठीक करवा दिया गया था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : एकतरफा प्रेम में दूल्हे की हत्या की साजिश नाकाम, तमंचे संग युवक गिरफ्तार
Next articleJaunpur News : दो सप्ताह बाद भी तीन अस्पतालों का नही खुला ताला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here