Home आवाज़ न्यूज़ मसाला मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 66 क्विंटल मसाला पाउडर जब्त

मसाला मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 66 क्विंटल मसाला पाउडर जब्त

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो सब्जी मसाला फैक्टरियों पर छापा मारकर 66 क्विंटल मसाला पाउडर जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये है।

छापेमारी का विवरण

यह भी पढ़ें: उन्नाव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध बारूद भंडारण पर तीन आतिशबाजी की दुकानें सीज

  • जैनपुर स्थित वूल्वरिन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में 8 सैंपल लिए गए।
  • रनिया स्थित अचिता इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में 2 सैंपल लिए गए।

कुल 10 सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए हैं।

यह कार्रवाई कमिश्नर फूड विभाग के आदेश और जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह के निर्देश पर की गई। असिस्टेंट कमिश्नर फूड राम अवतार सिंह और चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर वीके पांडे की टीमों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

विभाग का सख्त रुख
अधिकारियों ने साफ कहा है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

The post मसाला मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 66 क्विंटल मसाला पाउडर जब्त appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी, उड़ान से ठीक पहले मिला अलर्ट
Next articleनोएडा-ग्रेटर नोएडा में मसाला फैक्टरियों पर छापा: इतना मसाला जब्त, लिए गए 18 सैंपल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।