Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर के महराजगंज सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, इलाके में हड़कंप*

जौनपुर के महराजगंज सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, इलाके में हड़कंप*

0
🔊 खबर सुनें

*जौनपुर।* महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों के बीच एक बोरे में नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा नवजात को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर के महराजगंज सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात, इलाके में हड़कंप*
Next articleयूपी पंचायत चुनाव: ‘प्रधान जी’ की कुर्सी पर हाई कोर्ट का ब्रेक!*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here