Nagendra Mali
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में बुधवार की रात्रि भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के हमले में दूसरे पक्ष के 48 वर्षीय अजय सिंह की मौत हो गयी जबकि खानदान के चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। रात्रि करीब साढ़े सात बजे कौली गांव निवासी 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू से पड़ोसी दानबहादुर शर्मा व तेजबहादुर शर्मा आदि से वाद विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो लाठी डंडे के हमले में अजय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। अजय के घायल होने की सूचना पर खानदान के ही पड़ोसी गांव निवासी अखिलेश सिंह, हिमांशू सिंह, शिवम सिंह, एवं आकृति सिंह भी पहुँच गए जहां विपक्षियों के अचानक हमले में सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने सभी को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गयी जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँच धर पकड़ कर रहें है।
Jaunpur News विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, इलाज के दौरान एक ब्यक्ति की हुई मौत
🔊 खबर सुनें
⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।













