🔊 खबर सुनें
सांकेतिक चित्र
जौनपुर।जंघई क्षेत्र के जंघई वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित जंघई सरायकंशराय स्टेशन के बीच रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी।
भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी बिन्दू देबी पत्नी मुन्नन दूबे उम्र 65 वर्ष सुबह करीब 11 बजे घरेलू काम से जा रही थीं। हरदुआ गांव के पास वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं, तभी जंघई की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।ट्रेन चालक ने तत्काल घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह को दी। स्टेशन अधीक्षक ने जंघई जीआरपी को जानकारी दी। जीआरपी की सूचना पर भदोही जिले के दुर्गागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीआरपी प्रभारी जंघई प्रमोद गुप्ता का कहना है की सूचना पर जीआरपी जंघई मौके पर पहुंची थी मामला दुर्गागंज का होने के कारण दुर्गागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया















