नागेन्द्र माली (आवाज न्यूज़ बदलापुर)
बदलापुर, जौनपुर। क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला तथा उसके अजन्मे शिशु की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस द्वारा संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
**पोस्टमार्टम रिपोर्ट **आने के बाद परिजनों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बदलापुर, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बदलापुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार (बदलापुर)सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए **थानाध्यक्ष** के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्र में पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
**बाइट** : अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बदलापुर गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत पर बढ़ा हंगामा, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे
🔊 खबर सुनें









