Home आवाज़ न्यूज़ रिश्तो की हकीकत

रिश्तो की हकीकत

0
🔊 खबर सुनें

✍️✍️रिश्तों की हकीकत✍️✍️

आजकल रिश्ते कांच की तरह तोड़ देते हैं लोग।
जब जरूरत हो थामने कि हाथ छोड़ देते हैं लोग।।

अब हर महफिल में खामोश रहना ही ठीक है।
वरना बातों को बहुत ही तोड़ मरोड़ देते हैं लोग।।

आप तो कहोगे सिर्फ दो ही बातें महफिल में ।
और चार बातें तो खुद से ही जोड़ देते हैं लोग ।।

सच अकेला है कोई साथ नहीं इसके आजकल।
और इस झूठ का साथ तो करोड़ देते हैं लोग ।।

और किसी को कराना भी नहीं है सच से रूबरू ।
वरना खामखां ही अब मुंह सिकोड़ देते हैं लोग।।

थोड़ी सी ही सही मगर आप कड़वाहट भी रखिए।
मीठे होने पे तो गन्ने की तरह निचोड़ देते हैं लोग..!!

गुरु प्रसाद विश्वकर्मा
पत्रकार / शिक्षाविद

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपत्थर गड्डी में पारदर्शिता के दावों पर उठे सवाल, किसान परिवार ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
Next articleJaunpur News शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पवन निषाद, पुलिस-प्रशासन ने सकुशल उतारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here