Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वाले गैंगों पर पुलिस की...

Jaunpur News सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वाले गैंगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 423 सदस्य रडार पर

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

सोशल मीडिया पर रील, वीडियो और फोटो के जरिए दबंगई का प्रदर्शन कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले गैंगों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत जिले भर में सक्रिय ऐसे समूहों पर कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में 1 जून से 5 जून तक चले विशेष अभियान के दौरान 56 गैंगों को चिन्हित किया गया। इन गैंगों से जुड़े कुल 423 सदस्यों को पुलिस ने अपने रडार पर लेते हुए विभिन्न प्रकार की कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कई समूह रील और वीडियो के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन, दबंगई और आपराधिक छवि प्रस्तुत कर युवाओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे मामलों की निगरानी करते हुए पुलिस ने उनकी गतिविधियों का सत्यापन कराया और आवश्यक कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 10 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 44 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई, 126 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद तथा 6 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं 90 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस ने जिले में सक्रिय कई गैंगों की पहचान की है और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जौनपुर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि बनाकर दहशत फैलाने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा पवन निषाद, पुलिस-प्रशासन ने सकुशल उतारा
Next articleJaunpur News रामदयालगंज में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को फायर टीम ने सुरक्षित निकाला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।