Home आवाज़ न्यूज़ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए...

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने हेतु ₹ 8.54 करोड के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगांव के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जिला कारागार पौडी में नवीन आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को जन्मदिन की बधाई दी

The post मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleCJP प्रदर्शन: परीक्षा धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर होगा बड़ा आंदोलन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Next articleभीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।