Home आवाज़ न्यूज़ यूपी बोर्ड 2026: इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 27...

यूपी बोर्ड 2026: इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 27 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

0
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी 6 जून 2026 से 27 जून 2026 तक दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण एक विषय में परीक्षा दे सकेंगे, जबकि कम्पार्टमेंट परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र किसी एक विषय की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क ₹256.50 निर्धारित किया गया है।इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा में मानविकी, विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी किसी एक विषय में तथा कृषि एवं व्यावसायिक वर्ग के छात्र निर्धारित विषयों में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क ₹306 निर्धारित किया गया है।परिषद ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन भरने के बाद निर्धारित शुल्क को कोषागार चालान के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं चालान की मूल प्रति को डाउनलोड कर अंतिम तिथि 27 जून 2026 के बाद तीन दिनों के भीतर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा।परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि लिखित, प्रयोगात्मक एवं प्रोजेक्ट (आंतरिक मूल्यांकन) से संबंधित विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। परीक्षा तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी।- आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपारिवारिक विवाद के चलते युवक ने सल्फास खा कर दी जान
Next articleप्रग्गनानंदा ने रचा इतिहास, बने नॉर्वे चेस के पहले भारतीय विजेता
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here