Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण...

Jaunpur News निर्माणाधीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ संवाददाता | जौनपुर

जनपद में निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार देर सायं निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों की संख्या में आवश्यक वृद्धि की जाए तथा मशीनरी और निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से बचने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में हरित क्षेत्र विकसित करने, भूमि समतलीकरण कराने तथा पर्यावरणीय दृष्टि से परिसर को बेहतर बनाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने मुख्य परिधि दीवार, सर्किल वॉल, पार्टीशन वॉल एवं कैंपस वॉल का भी निरीक्षण किया। निर्माण स्थल पर स्थापित प्रयोगशाला में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच संबंधी रिपोर्टों का अवलोकन किया, जिसमें ब्रेक टेस्ट और क्यूब टेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्य एक माह के भीतर पूर्ण किए जाएं। इसके अलावा ओवरहेड टैंक, मल्टीपरपज हॉल के ग्राउंड फ्लोर स्लैब की कास्टिंग तथा फायर फाइटिंग सिस्टम से जुड़े सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय से पूरे किए जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निकट लाइटनिंग अरेस्टर लगाने तथा निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों के लिए हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और सेफ्टी जैकेट का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुष्पराज सिंह, जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव, सहायक अभियंता करुणेश अरोड़ा, देशदीपक तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आवाज़ न्यूज़

सच, समान, निष्पक्ष

www.aavaj.com
www.aawaznews.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News प्रशासनिक फेरबदल: जौनपुर में 5 एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, डीएम ने जारी किए आदेश
Next articleJaunpur News शकरमंडी में अवैध दोहरा निर्माण का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।